बच्चों पर टाॅपर बनने का प्रेशर न डालें, उनके साथ समय बिताएं, ऑलराउंड डेवलपमेंट पर फाेकस करें

‘देशभर के बच्चे अगले कुछ महीनाें में सालाना परीक्षाएं देने वाले हैं। यह बच्चों के लिए चुनाैती से कम नहीं है। आज मैं बच्चाें से नहीं, बल्कि उनके अभिभावकाें से कुछ कहना चाहती हूं। सभी पैरेंट्स, प्लीज...प्लीज...प्लीज, अपने बच्चाें पर टाॅपर बनने या बहुत अच्छे मार्क्स लाने का प्रेशर मत डालिए।

माना कि एजुकेशन बहुत जरूरी है लेकिन यह भी उतना ही सच है कि सिर्फ एजुकेशन ही जिंदगी नहीं है। मैंने 12वीं के बाद ग्रेजुएशन नहीं किया। फिर भी मुझे लगता है कि मैंने जीवन में कुछ ताे ठीक किया है। पढ़ाई के साथ ऑलराउंड डेवलपमेंट, खेलना, परिवार व दाेस्ताें के साथ वक्त गुजारना भी जिंंदगी में बहुत जरूरी हैं। सिर्फ फर्स्ट आना ही काफी नहीं है।

आप बच्चाें में शिक्षा के साथ फाेकस बनाए रखने, सच्चाई की राह पर चलने, कठिन परिश्रम करने और दृढ़ संकल्प जैसे मूल्याें की नींव रखें। उन पर भराेसा करें। प्रेशर तो कतई न डालें। आप बच्चाें काे बेवजह की राेक, कायदाें की जंजीर से जकड़ते हैं ताे उनकी छिपी चाहत और अरमान टूटते हैं। बिखरने की यह गूंज भले बचपन में सुनाई न दे,पर उम्र के साथ इसके नुकसान उनके आत्मविश्वास और शख्सियत पर साफ झलकते हैं।’

- दीपिका पादुकोण(जैसा प्रेरणा साहनी को बताया।)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भास्कर उत्सव में शामिल हाेने जयपुर आईं थी।


source /rajasthan/jaipur/news/actress-deepika-padukones-message-to-parents-126346024.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.