रामलीला मैदान में मोदी की रैली आज, खुफिया एजेंसियों का इनपुट- आतंकी बना सकते हैं टारगेट
नई दिल्ली.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रामलीला मैदान से रैली को संबोधित करेंगे। इस बीच फिर खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि रविवार को रामलीला मैदान में होने वाली भाजपा रैली को आतंकी टारगेट बना सकते हैं।
पिछले कई दिनों से दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर चल रहे बवाल के बीच धमकी भरा इनपुट मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। रैली के दौरान पीएम की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा आसपास की सभी इमारतों पर स्नाइपर्स तैनात रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान कई राज्य के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री पहुंचने की उम्मीद है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /delhi/delhi-ncr/news/modis-rally-in-ramlila-maidan-today-news-and-update-126346063.html
कोई टिप्पणी नहीं