फिरोजाबाद : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस और ट्रक की भिड़ंत; 12 लोगों की मौत, 8 घायल

फिरोजाबाद. उत्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात 10 बजे ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में 40-45 लोग सवार थे।

डबल डेकर बस ने पीछे से मारी टक्कर
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर प्राइवेट बस दिल्ली से मोतिहारी (बिहार) जा रही थी। तभी रात 10 बजे फिरोजाबाद के पास बस ने सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी घायलों को सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया है। घायलों के परिजनों को जानकारी दी जा रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हादसे में घायलों सैफई के पीजीआई में भर्ती कराया।
फिरोजाबाद एसएसपी सचिंद्र पटेल।


source /national/news/firozabad-bus-and-truck-collision-on-the-agra-lucknow-expressway-14-people-feared-dead-many-injured-126735404.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.