एसबीआई कार्ड का 6000 करोड़ रुपए का आईपीओ इसी महीने आ सकता है, इश्यू के लिए सेबी से मंजूरी मिली
आईपीओ में 500 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू भी शामिल
एसबीआई कार्ड के आईपीओ के लिए पिछले साल नवंबर में सेबी के पास आवेदन किया गया था। इसके तहत 13,05,26,798 शेयर बेचे जाएंगे। एसबीआई 3,72,93,371 शेयर और सीए रोवर होल्डिंग्स 9,32,33,427 शेयर बेचेगी। इनके अलावा 500 करोड़ रुपए के शेयरों का फ्रेश इश्यू भी शामिल होगा। एसबीआई कार्ड फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि को भविष्य की जरूरतों के लिए इस्तेमाल करेगी। एसबीआई कार्ड में एसबीआई (बैंक) की 74% हिस्सेदारी है। बाकी 26% शेयर सीए रोवर होल्डिंग्स के पास हैं।
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल की सालाना ग्रोथ 35.6 फीसदी
एसबीआई कार्ड्स देश की दूसरी बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी है। इसका 18% मार्केट शेयर है। 27% शेयर के साथ एचडीएफसी कार्ड्स पहले नंबर पर है। पिछले तीन सालों में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ने की सालाना दर 35.6% रही है। इस दौरान क्रेडिट कार्ड के बकाया की दर 25.6% रही।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /business/news/state-bank-sbi-card-ipo-launch-date-sebi-latest-news-and-updates-126735062.html
कोई टिप्पणी नहीं