शर्मिष्ठा ने चिदंबरम से पूछा- क्या कांग्रेस ने भाजपा को हराने का जिम्मा क्षेत्रीय दलों को सौंप दिया है?

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा के ध्रुवीकरण, विभाजनकारी और खतरनाक एजेंडे को हराया है। इस पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा ने चिदंबरम पर तंज कसा। उन्होंने कहा-क्या कांग्रेस ने भाजपा को हराने का जिम्मा क्षेत्रीय दलों को सौंप दिया है?

शर्मिष्ठा मुखर्जी का ट्वीट:सर, मैं जानना चाहती हूं- क्या कांग्रेस ने भाजपा को हराने का काम राज्य की पार्टियों को आउटसोर्स किया है? यदि नहीं, तो हम अपनी हार को लेकर चिंतित होने की बजाय आप की जीत पर क्यों खुश हो रहे हैं? अगर ऐसा है तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी को बंद कर देना चाहिए।

इससे पहले चिदंबरम ने ट्वीट किया था- आप जीती, बड़ी-बड़ी बातें करने वालीऔर धोखा देने वाली पार्टी हारी। दिल्ली के लोगों ने 2021-2022 में अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए एक उदाहरण पेश किया है।

शर्मिष्ठा ने कहा- हमें कई चीजों पर काम करने की जरूरत

इससे पहले शर्मिष्ठा ने ट्वीट किया था- दिल्ली में कांग्रेस की फिर हार। हमें कई चीजों पर काम करने की जरूरत है। शीर्ष स्तर पर निर्णय लेने में देरी, राज्य स्तर पर रणनीति और एकजुटता की कमी, पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा, जमीनी स्तर पर पकड़ की कमी।

आप ने 62 सीटों पर जीत दर्जकी

2015 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। इस साल के चुनावों में फिर से अपना खाता खोलने में नाकाम रही। वहीं, दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों में 62 सीट लाकर आप ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 2015 में आप को 67 सीटें मिली थीं। अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को रामलीला मैदान में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी और पी. चिदंबरम। -फाइल


source /national/news/delhi-congress-sharmistha-mukherjee-on-p-chidambaram-after-arvind-kejriwals-aam-aadmi-party-win-delhi-vidhan-election-2020-126735083.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.