मोदी आज पं. दीनदयाल की प्रतिमा का अनावरण और विश्वनाथ मंदिर में अन्न क्षेत्र की शुरुआत करेंगे, यहां भक्तों को 24 घंटे भोजन मिलेगा
वाराणसी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। वे यहां पंडित दीनदयाल उपाध्यायस्मृति स्थल का लोकार्पण और उनकी 63 फीट ऊंचीप्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही विश्वनाथ मंदिर में अन्न क्षेत्र की शुरुआत करेंगे, यहां भक्तों को 24 घंटे नि:शुल्क भोजन मिलेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्रीआईआरसीटीसी की काशी-महाकाल एक्सप्रेस को वीडियो लिंक के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे। यह देश की तीसरीप्राइवेट ट्रेन है, जो 3 धार्मिक शहरों- वाराणसी, उज्जैन और ओंकारेश्वर को जोड़ेगी। मोदी काशी में साढ़े 5घंटेबिताएंगे। यहां1200 करोड़ रुपएकी34 योजनाओंका उद्घाटन और14 का शिलान्यास होना है। पिछली बार वे 6 जुलाई 2019 को अपने संसदीय क्षेत्रआए थे।
बीएचयू के अस्पतालों का उद्घाटन
प्रधानमंत्रीबीएचयू में 430 बेड सुपर स्पेशलटी अस्पताल और 74 बेड के साइकिऐट्री अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा वह जगदगुरुविश्वाराध्य गुरुकुल के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगे। वे यहां सिद्धांत शिखामणि ग्रंथ के 19 भाषाओं में अनुदित संस्करण और इसके मोबाइल ऐप का भी विमोचन करेंगे।
'काशी एक, रूप अनेक'
मोदी 'काशी एक, रूप अनेक' कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया समेत विभिन्न देशों से आए खरीदारों और दस्तकारों के साथ बातचीत भी करेंगे। 'काशी एक, रूप अनेक' पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में आयोजित होने वाला दो दिवसीय कार्यक्रम है। इसमें उत्तर प्रदेश के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।
पंडित दीनदयाल की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण
वाराणसी में 10 एकड़ में 39.75 करोड़ की लागत से पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन बनाया गया है। इसमेंपंडित दीनदयाल की 63 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है।यह मूर्ति 200 से अधिक शिल्पकारों ने मिलकर बनाई है।इस स्मारक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और समय से संबंधित जानकारियां हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/uttar-pradesh/varanasi/news/narendra-modi-up-varanasi-visit-today-latest-news-and-updates-unveil-statue-of-pandit-deendayal-upadhyaya-126763936.html
कोई टिप्पणी नहीं