भाजपा और कांग्रेस के 51 सांसद अप्रैल में सेवानिवृत्त होंगे, तृणमूल और वाईएसआर कांग्रेस को बढ़त की उम्मीद

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के राज्यसभा से 51 सांसद अप्रैल माह में सेवानिवृत हो रहे है। इसके साथ ही अप्रैल में होने वाले चुनाव में इन दोनों दलों के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 245 सदस्यीय ऊपरी सदन में अधिक सीटें मिलने की संभावना है। भाजपा के लिए यह इसलिए भी अहम है क्योंकि राज्यसभा में उसे अभी भी बहुमत नहीं है। राज्यसभामें भाजपा के 82 सदस्य हैं और उम्मीद है कि अप्रैल में होनेवाले चुनाव में उसे 13 सीटें मिल सकती है।

ओडिशा में राज्य सभा की तीन सीटों में से बीजू जनता दल (बीजद) को दो और भाजपा को एक सीटें जबकि आंध्र प्रदेश की सभी 4 सीटें वाईएसआर कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है। भाजपा को हिमाचल और हरियाणा से एक-एक सीटें मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस के पास राज्यसभा में 46 सदस्य हैं और उसे 10 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस के 11 सदस्य अप्रैल में रिटायर होंगे।


अप्रैल में राज्यसभा सदस्यों के सेवानिवृत होने के बाद रिक्त सीटें:

राज्य सीटें
1. महाराष्ट्र 7
2. तमिलनाडु 6
3. बिहार 5
4. पश्चिम बंगाल 5
5. पश्चिम बंगाल 4
6. गुजरात 4
7. मध्य प्रदेश 3
8. राजस्थान 3
9. तेलंगाना 3
10. ओडिशा 3
11. झारखंड 2
12. छत्तीसगढ़ 2
13. असम 1
14. मणिपुर 1
15. हरियाणा 1
16. हिमाचल प्रदेश 1

राजद राबड़ी देवी को राज्यसभा में उतार सकता है

भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मुताबिक, महाराष्ट्र में सरकार बनाने में विफल रहने के बावजूद 2 सदस्य राज्यसभा में भेजेंगे। सत्तारूढ़ शिवसेना के एक, नेशनलिस्ट कॉन्ग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दो और कांग्रेस के एक सांसद राज्यसभा में पहुंच सकते हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को भी एक सीट मिलने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को पांच में चार सीटें जीतने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस ने मार्क्सवादी कम्युनिस्टी पार्टी को समर्थन देने के संकेत दिए। बिहार में जनता दल यूनाईटेड और भाजपा गठबंधन को तीन सीटें जबकि राष्ट्रीय जनता दल को दो सीटें मिलने की उम्मीद है। राजद की तरफ से राबड़ी देवी को राज्यसभा में भेजने के संकेत हैं।

रिटायर होनेवालों में उपसभापति हरिवंश और एनसीपी नेता शरद पवार शामिल

तमिलनाडु में छह सीटें रिक्त हैं जिसमें अन्नाद्रमुक और द्रमुक को तीन-तीन सीटें मिल सकती है। ऊपरी सदन में अन्नाद्रमुक के 11 सदस्य हैं। मध्य प्रदेश की तीन सीटों में से दो पर कांग्रेस और एक पर भाजपा को बढ़त मिल सकती है। अप्रैल में जो सदस्य सेवानिवृत होंगे उनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, एनसीपी नेता शरद पवार और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, कांग्रेस नेता मोती लाल वोरा, दिग्विजय सिंह, मधुसूदन मिस्त्री, भाजपा के विजय गोयल और सत्यनारायण जैतिया, द्रमुक के टी शिवा, जदयू से कहकशां परवीन और अन्नाद्रमुक की विजला सत्यनाथ शामिल हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भाजपा के लिए यह चुनाव बेहद अहम है क्योंकि राज्यसभा में उसे अभी भी बहुमत नहीं है।


source /national/news/bjp-and-congress-rajya-sabha-mps-retire-in-april-news-updates-126758261.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.