जानना जरुरी है
News
राकेश अस्थाना को मिली राहत
सीबीआई हमारे देश का सबसे बड़ा इंवेस्टिगेशन ब्यूरो है जिसके स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना पर करप्शन के आरोप लगे हैं. दिल्ली हाइकोर्ट के फैसले से फिलहाल उन्हें राहत की सांस मिली है. राकेश की गिरफतारी को हाइकोर्ट ने फिलहाल टाल दिया है.
बता दें कि राकेश को पकड़वाने और उन पर आरोप लगाने के पीछे उनकी खुद की सीबीआई टीम का हाथ है. सीबीआई ने बताया कि राकेश काफी समय से रिश्वतखोरी कर रहे हैं जिसके बाद राकेश के खिलाफ वारंट जारी किया गया लेकिन यह वारंट रद्द करने के लिए राकेश ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और वह इसमें अब शायद कामयाब होते नज़र आ रहे हैं.
हाइकोर्ट ने उनकी बात सुनी और फिलहाल यह फैसला किया कि राकेश की गिरफ्तारी को रद्द कर दिया जाए. पुलिस को ऑडर थे कि वह राकेश को २९ अक्तूबर तक अपनी गिरफ्त में लें.
हाइकोर्ट ने ना केवल राकेश की गिरफ्तारी पर रोक लगाई बल्कि सीबीआई के चीफ अलोक वर्मा को नोटिस जारी किया और राकेश के खिलाफ लगे आरोपों के सबूत पेश करने को कहा. भले ही हाइकोर्ट ने राकेश को गिरफ्तार करने से मना कर दिया हो लेकिन सीबीआई ने राकेश के हाथ में सौंपे गए सभी हाई प्रोफाइल मामलों को वापिस ले लेने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है.
पटाखों पर नहीं लगी पूरी तरह रोक
कई लोगों द्वारा दीवाली पर पटाखे फोड़ने पर बैन लगाने की बात कोर्ट में की गई थी. कोर्ट ने इस बात को काफी गंभीरता से लिया है लेकिन कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है कि पटाखों पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाई जाएगी. पूरे देशभर में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों के इस्तेमाल पर कई कडी शर्ते लागू की गई हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने भले ही दुकानों से पटाखे खरीदने पर बैन ना लगाया हो लेकिन ऑनलाइन पटाखे खरीदने पर अब पूरी तरह से बैन लग चुका है. कोर्ट के आदेश अनुसार दीवाली पर पटाखे केवल शाम ८ बजे से १० बजे तक जलाने की अनुमति है.
साथ ही बता दें कि केवल लाइसेंस वाले दुकानदार ही पटाखे बेच सकते हैं और वो भी केवल ग्रीन और सेफ पटाखे. इसके अलावा ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले और तेज आवाज़ वाले पटाखों पर बैन है.
पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़
पश्चिम बंगाल में हावडा के संतरागाछी स्टेशन पर भगदड़ मचने क कारण 1 शख्स की मौत हो गई और 20 घायल हो गए. इस भगदड़ के पीछे वजह ये बताई जा रही है कि स्टेशन पर काफी भीड़ थी और तीन ट्रेनें एक साथ आ गई, जिस कारण लोगों के बीच उथल-पुथल मच गई.
अरावली की ३१ पहाडियां गायब
अरावली क्षेत्र में कुल ३१ पहाडियों के गायब होने की रिपोर्ट सामने आई है जिस पर ना केवल लोग हैरान हैं बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने भी हैरानी जताई है. राजस्थान सरकार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा ये आदेश मिले हैं कि वह 48 घंटों के भीतर 115 हेक्टेयर क्षेत्र को जल्द से जल्द खाली करवाए जोकि अवैध रूप से हासिल किए गए हैं. रिपोर्ट की मानें तो भारतीय वन सर्वेक्षण के 128 नमूनों में से ३१ पहाडियां गायब हो गई हैं.
भारत vs वेस्ट इंडीज़ टेस्ट मैच
भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच दूसरा वनडे मैच विशाखापट्टनम में खेला गया. इस मैच में विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन दिया और अपने दस हजार रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब वह वनडे में सबसे तेज १०००० रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
कोई टिप्पणी नहीं