कोहली की ब्रांड वैल्यू में 39% की बढ़ोत्तरी, लगातार तीसरे साल टॉप पर बरकरार; धोनी 9वें नंबर पर
खेल डेस्क. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ब्रांड वैल्यू की लिस्ट में लगातार तीसरे साल टॉप पर बरकरार हैं। उनका ब्रांड वैल्यू 2019 में 39 फीसदी बढ़कर 1691 करोड़ रुपए पहुंच गई। यह रिपोर्ट बुधवार को ग्लोबल एडवाइजरी फर्म, डफ एंड फेल्प्स ने जारी की। कोहली की ब्रांड वैल्यू रोहित शर्मा से करीब 10 गुना ज्यादा है। कोहली ने इस मामले मेंमहेंद्र सिंह धोनी, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी पीछे दिया है।
खेल के क्षेत्र से कोहली के बाद दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 293 करोड़ रुपए है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर (179 करोड़ रुपए) और चौथे पर रोहित शर्मा (164 करोड़ रुपए) हैं। ऑवरऑल लिस्ट में धोनी 9वें, सचिन 15वें और रोहित 20वें नंबर पर हैं।
अक्षय की ब्रांड वैल्यू 55.3 प्रतिशत बढ़ी
अक्षय कुमार की ब्रांड वैल्यू में 55.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वे 744 करोड़ रुपए वैल्यू के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, दीपिका और रणबीर संयुक्त तौर पर तीसरे नंबर पर हैं। महिलाओं में दीपिका लगातार दूसरे साल टॉप पर रहीं। इस लिस्ट में नए शामिल हुए आयुष्मान खुराना 287 करोड़ रुपए के साथ 10वें नंबर पर हैं।
भारत के टॉप-20 ब्रांड वैल्यू वाले स्टार
| रैंक | सेलेब्रिटी | 2019 में वैल्यू (करोड़ रु. में) |
| 1 | विराट कोहली | 1691 |
| 2 | अक्षय कुमार | 744 |
| 3 | दीपिका पादुकोण | 665 |
| 4 | रणवीर सिंह | 665 |
| 5 | शाहरुख खान | 470 |
| 6 | सलमान खान | 397 |
| 7 | आलिया भट्ट | 326 |
| 8 | अमिताभ बच्चन | 300 |
| 9 | महेंद्र सिंह धोनी | 293 |
| 10 | आयुष्मान खुराना | 287 |
| 11 | ऋतिक रोशन | 277 |
| 12 | वरुण धवन | 251 |
| 13 | प्रियंका चोपड़ा | 230 |
| 14 | रनबीर कपूर | 193 |
| 15 | सचिन तेंदुलकर | 179 |
| 16 | आमिर खान | 178 |
| 17 | टाइगर श्राफ | 172 |
| 18 | अनुष्का शर्मा | 170 |
| 19 | करीना कपूर | 169 |
| 20 | रोहित शर्मा | 164 |
कोहली ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 70 शतक लगाए
विराट कोहली ने अब तक देश के लिए 84 टेस्ट, 246 वनडे और 82 टी-20 खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 54.97 की औसत से 7202, वनडे में 59.81 की औसत से 11843 और टी-20 में 50.80 की औसत से 2794 रन बनाए हैं। कोहली ने टेस्ट में 27 और वनडे में 43 शतक भी लगाए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/sports/cricket/news/virat-kohli-brand-valuation-list-ms-dhoni-sachin-tendulkar-rohit-sharma-brand-valuation-126687063.html
कोई टिप्पणी नहीं