एक महीने में दूसरी बार आज रविदास मंदिर में पूजा करेंगी प्रियंका, महासचिव बनने के बाद वाराणसी का पांचवां दौरा

वाराणसी. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को संत रविदास की जयंती के कार्यक्रममें भाग लेंगी। वे 10 जनवरी को भी रविदास मंदिर में पूजा करने आई थीं। पिछले साल फरवरी में पार्टी महासचिव बनने के बाद वे 20 मार्च को पहली बार वाराणसी आई थीं। इसके बाद 16 मई और 19 जुलाई को यहां पहुंचीं। वाराणसी से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा सदस्य हैं। 2019 के चुनाव में यहां से उनके खिलाफ प्रियंका के उतरने की चर्चा थी।

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि प्रियंका गांधी लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्टसे सीधेसीरगोवर्धन स्थित रविदासमंदिर जाएंगी। यहां वह संत रविदास का दर्शन कर जयंती समारोहमें शामिल होंगी। इसके बाद वेकार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं।

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में जेल गए लोगों से मिलने पहुंची थीं प्रियंका

10 जनवरी को प्रियंका गांधी बनारस के राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। वहां से नावसे वेपंचगंगा घाट स्थित श्रीमठ गई थीं। उन्होंने सीएएविरोध करने के दौरान19 दिसंबर को जेल गए लोगों से मुलाकात भी की थी। प्रियंकाकाशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन भी गई थीं।

संत रविदास मंदिर में वीआईपी

  • 21 फरवरी 2008: बसपा प्रमुख मायावतीमंदिर में दर्शन पूजन को पहुंची थी। तब उन्होंने सोने की पालकी का अनावरण किया था।
  • नवंबर 2011:राहुल गांधी रविदास मंदिर में दर्शन पूजन करने गए थे, लंगर भी खाया।
  • 22 फरवरी 2016: पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के सीएम अरविंदकेजरीवाल भी अलग-अलग दर्शन करने पहुंचे थे।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी। - फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/uttar-pradesh/varanasi/news/congress-priyanka-gandhi-varanasi-today-latest-news-and-updates-on-sant-ravidas-63rd-jayanti-2020-126704450.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.