सेंसेक्स 185 अंक चढ़कर पहली बार 42000 के पार, निफ्टी भी 12389 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

मुंबई. शेयर बाजार ने आज फिर रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स 185 अंक चढ़कर पहली बार 42,058.01 पर पहुंच गया। निफ्टी में 46 प्वाइंट की बढ़त दर्ज की गई। इसने 12,389.05 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। कारोबारियों के मुताबिक दूसरे एशियाई बाजारों में बढ़त से भारतीय बाजार में सेंटीमेंट मजबूत हुए। अमेरिका-चीन के बीच बुधवार को पहले चरण की ट्रेड डील साइन होने से दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर खत्म होने की उम्मीद है। इसलिए, एशियाई बाजारों में खरीदारी हो रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में करीब 1% बढ़त

सेंसेक्स के 30 में से 21 और निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखी गई। रिएलिटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 0.75% तेजी आई। सन फार्मा के शेयर में करीब 1.5% उछाल आया। हिंदुस्तान यूनीलीवर और नेस्ले के शेयर 1-1 फीसदी चढ़े। कोटक बैंक में भी 1% तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.8% और भारती एयरटेल 0.6% ऊपर आ गए। दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प और एनटीपीसी के शेयर 1-1 फीसदी लुढ़क गए। टाटा स्टील में भी इतनी ही गिरावट देखी गई। इंडसइंड बैंक 0.6% और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.5% नीचे आ गए।

रुपया 7 पैसे मजबूत
डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 70.75 पर आ गया। बुधवार को भी 5 पैसे मजबूत होकर 70.82 पर बंद हुआ था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: january 16 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


source https://www.bhaskar.com/business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-january-16-2020-126530775.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.