जेफ बेजोस ने राजघाट पर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी, लिखा- जिन्होंने सचमुच दुनिया बदली, उन्हें नमन
नई दिल्ली. ई-कॉमर्सकंपनी अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस मंगलवार को भारत पहुंचे औरमहात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे सफेद कुर्ता और नारंगी जैकेट में दिख रहे हैं। बेजोस ने ट्वीट किया, ‘‘अभी भारत में उतरा हूं। जिन्होंने सचमुच में दुनिया बदली, उन्हें मेरा नमन है। महात्मा गांधी कहते थे- जीवन उस तरह जिएं, जैसे कल आखिरी दिन है। उस तरह सीखें, जैसे हमेशा यहां रहना है।’’ बेजोस बुधवार से शुरू हो रहे ऑनलाइन रिटेलर के दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं।
Just landed in India and spent a beautiful afternoon paying my respects to someone who truly changed the world. “Live as if you were to die tomorrow. Learn as if you were to live forever." - Mahatma Gandhi. pic.twitter.com/xDXAT9cBgf
— Jeff Bezos (@JeffBezos) January 14, 2020
ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ जारी व्यापारी संगठनों के विरोध के बीच बेजोस भारत दौरे पर आए हैं। बेजोस अमेजन द्वारा 15-16 जनवरी को ‘संभव' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत फिल्म और उद्योग जगत की कई मशहूर हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। ऑनलाइन रिटेलर कंपनी के सीईओ ऐसे समय में भारत आए हैं, जब भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमेजन और वॉलमार्ट जैसी कंपनियों पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
बेजोस के दौरे का विरोध
बेजोस कोभारतीय व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। खुदरा कारोबारियों की संस्था कैट ने कहा कि ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रिब्यूटर्स फेडरेशन समेत अन्य व्यापारी संगठन बेजोस का विरोध करेंगे। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीणखंडेलवाल ने कहा कि बेजोस की यात्रा सरकार को अपने पक्ष में करने की उनकी योजना का हिस्सा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/national/news/jeff-bezos-in-india-visited-the-memorial-to-mahatma-gandhi-in-delhi-126522135.html
कोई टिप्पणी नहीं