ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ गेंदबाजी चुनी, नवदीप सैनी और मनीष पांडेय प्लेइंग इलेवन में शामिल

खेल डेस्क. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। उसने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं, भारत ने ऋषभ पंत की जगह मनीष पांडेय और शार्दुल ठाकुर की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया। लोकेश राहुल विकेटकीपिंग करेंगे।

चोटिल विकेटकीपर ऋषभ पंत इस मैच में नहीं खेल रहे। उनकी जगह कर्नाटक के विकेटकीपर केएस भरत को टीम में शामिल किया गया, लेकिन वे प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं।पहले वनडे में तेज गेंजबाज पैट कमिंस की गेंद पंत के हेलमेट पर लगी थी। वे बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन के लिए गए हैं।

दोनों टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मार्नश लबुशाने, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा।

कोहली के पास पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

विराट कोहली के पास बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट और टी-20) में सबसे ज्यादा शतक लगाने का मौका है। फिलहाल, कोहली 41 शतक लगाकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ शीर्ष पर हैं। ऑस्ट्रेलिया मुंबई वनडे 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।

विराट-पोंटिंगटी-20 में शतक नहीं लगा पाए

कोहली ने बतौर कप्तान 53 टेस्ट में 20 और 80 वनडे में 21 शतक लगाए हैं। वे अब तक 27 टी-20 में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।पोंटिंग ने 77 टेस्ट में 19 और 230 वनडे में 22 शतक ठोके हैं। वेभी 17 टी-20 में शतक नहीं जमा पाए थे।

बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारी रन शतक देश
विराट कोहली 170 197 11041 41 भारत
रिकी पोंटिंग 324 376 15440 41 ऑस्ट्रेलिया
ग्रीम स्मिथ 286 368 14878 33 द. अफ्रीका
स्टीव स्मिथ 93 118 5885 20 ऑस्ट्रेलिया
माइकल क्लार्क 139 171 7060 19 ऑस्ट्रेलिया
ब्रायन लारा 172 204 8410 19 वेस्टइंडीज

राजकोट में भारत अब तक वनडे नहीं जीता
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत ने अब तक दो वनडे खेले, जिनमें उसे हार मिली है। पिछला मैच भारत ने 18 अक्टूबर 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। यह मैच अफ्रीका ने 18 रन से जीता था। इससे पहले 11 जनवरी 2013 को इंग्लैंड ने भारतीय टीम पर 9 रन से जीत दर्ज की थी।

हेड-टू-हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 138 वनडे में भारतीय टीम 50 में ही जीत सकी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 78 में जीती। 10 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, भारत में दोनों के बीच अब तक 62 मैच हुए। इस दौरान टीम इंडिया 27 में जीती। 30 में हार का मिली। 5 मुकाबले बेनतीजा रहे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई में पहले वनडे में भारत को 10 विकेट से हराया था।


source https://www.bhaskar.com/sports/cricket/news/india-vs-australia-ind-vs-aus-rajkot-2nd-odi-live-cricket-score-today-updates-126539890.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.