आम आदमी पार्टी आज ‘केजरीवाल का गारंटी कार्ड’ जारी करेगी, इसमें अगले 5 साल का रोड मैप होगा
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी रविवार को ‘केजरीवाल का गारंटी कार्ड’ जारी करेगी। बताया जा रहा है कि यह गारंटी कार्ड आप के घोषणा पत्र से अलग होगा। इसमें उन बिंदुओं को शामिल किया जाएगा, जो पार्टी सत्ता में आने के बाद अगले पांच साल में पूरे करेगी। आप दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंदकेजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। 8 फरवरी को मतदान के बाद 11 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे।
गारंटी कार्ड में महिला सुरक्षा, यमुना की सफाई, स्वच्छ जल की आपूर्ति से जुड़े मुद्दे शामिल किए जाने की संभावना है। पार्टी नेता गोपाल राय ने कहा कि गारंटी कार्ड को डोर टू डोर कैंपेन के जरिए दिल्ली के 35 लाख लोगों तक पहुंचाया जाएगा। 26 जनवरी के आसपास हम अपना घोषणा पत्र भी जारी करेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/aam-aadmi-party-will-issue-kejriwals-guarantee-card-today-it-will-have-road-map-for-next-5-years-126555454.html
कोई टिप्पणी नहीं