छेड़छाड़ मामले में गवाह मां की 9 दिन बाद मौत, मौसी की हालत गंभीर; जमानत पर रिहा हुए आरोपियों ने हमला किया था
कानपुर.छेड़छाड़ के मामले में गवाह पीड़ित की मां ने शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि उसकी बहन की हालत गंभीर है। 9 जनवरी को हमलावरों ने दोनों सगी बहनों की बेरहमी से पिटाई की थी। इसके बाद धारदार हथियार से हमला भी किया। फिलहाल, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना चकेरी इलाके के जाजमऊ की है।
पुलिस के अनुसार, 2018 में रूबी की नाबालिग बेटी से महबूब ने छेड़छाड़ की थी। आरोपी केस वापस लेने को लेकर पीड़ित पक्ष पर लगातार दबाव बना रहे थे। 9 जनवरी को मुख्य आरोपी ने 10 साथियों के साथ रूबी और उसकी बहन रूखसाना पर हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रूबी के भाई सलीम खान के मुताबिक, हम लोग उस दिन ड्यूटी पर थे। दोनों बहनें घर पर थी। 10 लोग घर में घुसे और बहनों के साथ बदसलूकी की। दोनों को सड़क पर घसीट कर पीटा गया। रूबी के पति फिरोज आलम ने बताया कि हमलावरों ने पत्थर और चोपड़ से हमला किया था। महबूब, आदिब, पिंटू, श्यामबाबू, महफूज, जबीन, फिरोज, विक्की समेत इनके कई साथी थे। 8 जनवरी की रात पत्नी और साली दवा लेने के लिए निकली थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /uttar-pradesh/kanpur/news/the-accused-came-out-on-bail-and-beat-the-victims-mother-to-death-the-attackers-attacked-with-stones-and-chopping-126547575.html
कोई टिप्पणी नहीं