मुख्यमंत्री के लिए केजरीवाल 67.6% लोगों की पसंद, 55% आप और 27.3% भाजपा सरकार चाहते हैं: सर्वे

नई दिल्ली.दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों ने नाम तय कर दिए। कांग्रेस ने 17 जनवरी को उम्मीदवारों के ऐलान की बात कही है। वहीं, भाजपा भी जल्द अपनी सूची जारी कर सकती है। इसबीच, आईएएनएस-सीवाेटर के सर्वे में सामने आया है कि मुख्यमंत्री पद के लिए अरविंद केजरीवाल 67.6% लोगों की पसंद हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री के लिए किसी का नाम आगे नहीं बढ़ाया है, लेकिन 11.9% दिल्लीवासी चाहते हैं कि डॉक्टर हर्षवर्धन सीएम बनें।

सर्वे के मुताबिक, 55% लाेग दिल्ली में आम आदमी पार्टी और 57.1% लाेग केंद्र में भाजपा सरकार के पक्ष में हैं। वहीं 27.3% चाहते हैं कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बननी चाहिए। सर्वे में लोगों से मुख्यमंत्री के दूसरे विकल्प के बारे में पूछा गया तो 11.9% ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद डॉ. हर्षवर्धन पर भरोसा जताया। भाजपा ने 2013 का विधानसभा चुनाव हर्षवर्धन की अगुआई में लड़ा था। इस बार दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

सर्वे में दिल्ली के 2326 मतदाता शामिल हुए

आईएएनएस-सीवाेटर के सर्वे में दिल्ली के लोगों से 11 नवंबर 2019 से 14 जनवरी 2020 के बीच सवाल पूछे गए। एक अपवाद को छोड़कर केजरीवाल का वोट शेयर ज्यादातर 60% से ज्यादा है। सर्वे में 2,326 वोटरों काे शामिल किया गया था, जो दिल्ली के शहरी, अर्ध-शहरी व ग्रामीण इलाकों में किया गया।




आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अरविंद केजरीवाल और डॉ. हर्षवर्धन। (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/election/delhi-election/news/kejriwal-wants-676-of-people-for-chief-minister-55-wants-aap-and-273-bjp-government-survey-126523245.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.