सीडब्ल्यूसी की बैठक कल, सिंघवी ने कहा- अध्यक्ष चुनने में देरी न हो
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. कांग्रेस कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शनिवार को होगी। अभिषेक मनु सिंघवी ने शुक्रवार को कहा था कि पार्टी कोनए अध्यक्ष के चयन में बिल्कुल देरी नहीं करनीचाहिए। इसके अलावा हमारे पास अब कोई विकल्प नहीं है। लोकसभा चुनाव में हार के बादराहुल गांधी नेवर्किंगकमेटी की बैठक में 25 मई को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी नेनया अध्यक्ष चुनने के लिए वरिष्ठ नेताओं का एक पैनल बनाया।
सिंघवी ने कहा था, "बैठक में ऐसे अध्यक्ष का चयन होना चाहिए जो सबको साथ लेकर चलने की योग्यता रखता हो। जिस तरहवेटिकन में एक बंद कमरे में उत्तराधिकारी का चयन होता है। ठीक उसी प्रकार कांग्रेस के अध्यक्ष का चयन भी कल हो जाना चाहिए।"
कई नेताओं ने प्रियंका को अध्यक्ष बनाने की बात कही
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने कहा था कि अगर प्रियंका पार्टी अध्यक्ष बनती हैं तो वे कैडर में अधिक जोश भर सकती हैं। उनमें लोगों को एकजुट करने की ताकत है। नेतृत्व तय करने में देरी से पार्टी को नुकसान हुआ है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि पार्टी कीकमान किसी युवा नेता के हाथों में ही दी जाना चाहिए। शशि थरूर ने कहा था- प्रियंका का नाम अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में होगा या नहीं, यह फैसला गांधी परिवार ही करेगा।
प्रियंका ने अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार बनने से मना किया था
हालांकि, इस मामले पर प्रियंका ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरा नाम अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में ना गिना जाए। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया था कि सीडब्ल्यूसी की बैठक 10 अगस्त को होगी। इसमेंपार्टी अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक के कारण ही पार्टी अध्यक्ष के चयन में देरी हुई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

कोई टिप्पणी नहीं