राहुल ने राज्य के हालात खराब बताए तो पुलिस ने जवाब दिया, कहा- एक हफ्ते में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

श्रीनगर. कांग्रेस नेताराहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात बहुत खराब हैं। राहुल ने केंद्र सरकार से राज्य की स्थिति स्पष्ट करने की भी मांग की। उनके इस बयान के ठीक बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि राज्य में शांति है। पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा कि राज्य में पिछले एक हफ्ते में कोई भी अनचाहीघटना नहीं हुई। कुछ पत्थरबाजी की घटनाओं से मौके पर ही निपट लिया गया।

फायरिंग की फर्जी खबरों पर भरोसा न करें लोग

डीजीपी ने कहा, "घाटी में शनिवार को भी हालात सामान्य रहे। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। कुछ चुनिंदा जगहों पर प्रतिबंधों में भी ढील दी गई।" डीजीपी और मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने लोगों से अपील की है कि वे घाटी में फायरिंग जैसी किसी घटना कि फर्जी खबरों पर भरोसा न करें।

वहीं, केंद्र सरकार की ओर से जारीबयान में कहा गया है कि कश्मीर में पिछले छह दिनों से कोई गोलीबारी की घटना नहीं हुई। स्थिति शांतिपूर्ण है और लोग सहयोग कर रहे हैं। कई जगहों पर स्थिति सामान्य करने के लिए प्रतिबंधों में छूट दी जा रही है। इसके चलते शनिवार को श्रीनगर और अन्य शहरों में ईद से पहले अच्छी भीड़ दिखी।

मस्जिदों में भी जुमे की नमाज अदा की गई
प्रशासन ने शुक्रवार को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बाजार खोलने के निर्देश दिए थे। कल मस्जिदों में भी जुमे की नमाज अदा की गई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी कश्मीरी को परेशानी न हो।

ईद के लिए सभी जिलों में टीमें तैनात
प्रशासन ने कहा- ईद के लिए जरूरी समान मुहैया कराया जाएगा। सभी जिलों में टीमों की तैनाती की गई है। लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ख्याल रखा जाएगा। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी कहा था कि कश्मीर में ईद शानदार तरीके से मनाई जाएगी। यहां हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं।

सोमवार को हटाया गया था अनुच्छेद 370
5 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अनुच्छेद 370 खत्म करने का प्रस्ताव रखा था। इसके कुछ देर बाद ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अधिसूचना जारी कर दी। जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा खत्म कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश होंगे। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
डल झील में आराम करता एक मछुआरा।
श्रीनगर में ईद से पहले हालात सामान्य दिखे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.