भारत-वेस्टइंडीज पहला मैच थोड़ी देर में, बारिश के कारण टॉस में देरी हो सकती है
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क.भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे की सीरीज का पहला मैच गुरुवार को गुयाना में खेला जाएगा। बारिश के कारण टॉस में देरी होने की संभावना है।दोनों टीमें वर्ल्ड कप के बाद पहली बार वनडे खेलने उतरेंगी। एक तरफ भारतीय टीम को पिछले वनडे में न्यूजीलैंड (वर्ल्ड कप सेमीफाइनल) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
दूसरी ओर, विंडीज ने अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान को हराया था। भारत-वेस्टइंडीज के बीच पिछले पांच साल में 15 मैच खेले गए। इस दौरान टीम इंडिया 10 में जीती। विंडीज को 3 में सफलता मिली। एक मैच टाई रहा। एक मुकाबले में नतीजा नहीं निकल सका था।
भारत ने विंडीज को पिछले तीनमैच में हराया
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले तीन मुकाबलों में जीती है। उसे पिछली बार 27 अक्टूबर 2018 को पुणे में मिली थी। विंडीज में दोनों टीमें 2017 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी। तब भारतीय टीम को जीत मिली थी। वेस्टइंडीज को अपनी मेजबानी में भारत के खिलाफ पिछली जीत 2 जुलाई 2017 को एंटीगुआ में मिली थी।
गुयाना में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने
गुयाना में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। इस मैदान पर अब तक 21 वनडे हुए। इनमें 13 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती। कोई टीम रन चेज करने में 8 बार ही सफल रही। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 127 मैच खेले गए। इनमें वेस्टइंडीज 62 और भारत 60 में जीत दर्ज कर सका। 2 मैच टाई रहे। 3 मुकाबलों में नतीजा नहीं निकला।
कोहली रामनरेश सरवन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
भारत और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों में रामनरेश सरवन ने ही विंडीज के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सरवन ने 17 मैच में 700 रन बनाए। कोहली के 12 मैच में 55.60 की औसत से 556 रन हैं। ऐसे में सरवन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कोहली को 144 रन बनाने होंगे। इस मामले में 512 रन के साथ क्रिस गेल तीसरे स्थान पर हैं। दूसरी ओर, कोहली विंडीज के मैदान पर भारत-वेस्टइंडीज मैच में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं। फिलहाल वे डेसमंड हेन्स के साथ 2-2 शतक की बराबरी पर हैं।
दोनों टीमें
भारत :विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, नवदीप सैनी।
वेस्टइंडीज :जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, जॉन कैम्पबेल, इविन लुईस, शाई होप, शिमरॉन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, फैबियन एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, कीमो पॉल, शेल्डन कॉटरेल, ओशेन थॉमस, केमार रोच।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

कोई टिप्पणी नहीं