4 राज्यों में 15 हजार से लोग सुरक्षित स्थान ले जाए गए, 6000 लोगों को बचाया गया: सेना

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बेंगलुरु. भारतीय सेना ने शुक्रवार को बताया कि 4 राज्यों के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 15000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया जबकि 6000 लोगरेस्क्यू ऑपरेशन में बचाए गए। इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु हैं।सेना की 123 टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।इन्हें 16 जिलों में राहत कार्यों के लिए लगाया गया है। भारतीय नौसेना ने 450 लोगों को सुरक्षित बचाया जबकि 300 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

30 लोग अभी भी लापता

केरल के कोट्टयम में भारी बारिश से बाढ़ से हालात बन गए हैं। प्रदेश में अब तक बाढ़ से 42 लोगों की मौत हो चुकी है।8 अगस्त को मलप्पुरम में भूस्खलन हुआ था। 30 लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खराब मौसम के कारण इसे बार-बार रोकना पड़ रहा है।

एनडीआरएफ ने शुक्रवार को बताया कि बाढ़ प्रभावित प्रदेशों से अब तक 42000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है। जबकि 5,375 लोगों को बचाया गया है। 173 टीमें राहतकार्यों में जुटी हैं।

भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश और गोवा, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।साथ ही पूर्वोत्तर, मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर क्षेत्रों में हवाएं 50 किमी की रफ्तार से चलने का अनुमान जताया था।

DBApp

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
केरल के वायनाड से भूस्खलन के बाद लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाते बचावकर्मी।
Monsoon: Maharashtra, Karnataka, Kerala and Tamil Nadu update, Over 15,000 evacuated, 6,000 people rescued

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.