ऑयल टैंकर पलटने से विस्फोट, 57 की मौत; पुलिस ने कहा- मारे गए लोग तेल चोरी कर रहे थे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
डार अस सलाम.पूर्वी तंजानिया के डार अस सलाम इलाके में शनिवार को तेल टैंकरमें विस्फोट के दौरान 57 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टैंकर बेकाबू होकर पलटगया था। इसके बादलोग इससे तेल निकाल कर अपने वाहन में डालने का प्रयास कर रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि लोगों के शव दूर-दूर तक फैल गए। पुलिस आयुक्त स्टीवन काबवे ने बताया कि हादसामोरोगोरो शहर में हुआ। विस्फोट में कई लोग झुलसे भी हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, घटना के वक्त तेल टैंकर के आसपास सैकड़ों लोग मौजूद थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इलाके में हालात काफी खराब हैं। मारे गए लोग तेल चुराने का प्रयास नहीं कर रहे थे, क्योंकि यह शहर काव्यस्ततम इलाका है। पूर्वी अफ्रीका केदेशों में तेल चुराने की घटनाएं आम हैं। इस दौरान हुएविस्फोटों में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।
पिछले महीने टैंकरदुर्घटना में45 मरे थे
जुलाई में नाईजीरिया के उत्तरी बेन्यू स्टेट में तेल टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 45 लोगों की मौत हो गई थी। 2013 में युगांडा की राजधानी कंपाला के बाहरी इलाके में इसी प्रकार की एक घटना में 29 लोगों की जान गई थी। तब टैंकर के आसपास भीड़ जमा थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

कोई टिप्पणी नहीं