कर्नाटक में बाढ़ से बिगड़े हालात, 7 की मौत; मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बेंगलुरु. कर्नाटक में पिछले दो दिनों से भारीबारिश जारी है। इसके कारण 15 जिलों में बाढ़ के हालात बन चुके हैं। बुधवार कोबारिश और बाढ़ संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 7 हो चुकी है। कृष्णा और उसकी सहायकनदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।कई जगहों पर रेल और सड़क का संपर्क टूट गया है।

उत्तरी कर्नाटक के कई इलाकों के राष्ट्रीय और राज्य मार्गबाढ़ में डूब गए हैं। स्कूल और कॉलेजों में छुटि्टयां घोषित कर दी गई हैं। यहां के बाढ़ प्रभावित इलाकों से भारतीय नौसेना के जवान500 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले गए। महाराष्ट्र और कर्नाटक में बाढ़ राहत कार्यों के लिए सेना ने 1 हजार सैन्य अधिकारियों को तैनात किया है।

महाराष्ट्र के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

महाराष्ट्र के 8 जिलों पुणे, नासिक, सांगली, औरंगाबाद, कोल्हापुर, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में भारी बारिश को लेकरचेतावनी जारी की गई है।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए मुंबई में बैठक बुलाई। कोल्हापुर से अब तक 11432,रायगढ़ से 3000 और सांगली जिले के 53000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

मप्र के 28जिलों में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने अगले 24घंटों में मध्यप्रदेश के अनूपपुर, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, दमोह, रायसेन, विदिशा, सीहोर, बैतूल, हरदा, होशंगाबाद, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, श्योपुर, गुना और अशोकनगर जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

केरल तट पर मछुआरों को न जाने की सलाह

मौसम विभाग ने केरल में तट से सटे इलाकों में पश्चिम दिशा की ओर से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इसकारण मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
महाराष्ट्र में एनडीआरएफ टीम के सदस्य राहतगकार्य में जुटे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.