महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश ट्रोल हुए तो बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पानी में उतरे, वीडियो शेयर किया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
मुंबई.महाराष्ट्र केजल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पानी में उतरे। उन्होंनेकोल्हापुर और सांगली जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद लोगों सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का वीडियो ट्वीट किया। शनिवार को वे जिस गांव में पहुंचे वहां तीन दिन से लोगों तक कोई सहायतानहीं पहुंची थी। महाजन शुक्रवार को बाढ़ग्रस्त इलाके में सेल्फी लेने पर यूजर्स के निशाने पर आए थे।
गिरीश महाजन ने विपक्ष के नेताओं और लोगों से कहा है कि वे घर में बैठकर किसी को ट्रोल करने के बजाय लोगों की मदद करें। इस वीडियो में उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं।
गेल्या ४ दिवसांपासून मदत न मिळालेल्या गावांत आज पोहोचलो.
— Girish Mahajan (@girishdmahajan) August 9, 2019
मदतकार्याचे राजकारण करणाऱ्या विरोधी पक्षांतील नेत्यांना मी विनंती करतो की आपले घरात बसून टीका-ट्रोलिंग करत मनोरंजन झाले असेल तर येऊन प्रत्यक्ष मदतकार्यात सहभागी व्हावे! #maharashtrafloods #MaharashtraRains #Kolhapurfloods pic.twitter.com/oA7tvnbEAh
असंवेदनशील मंत्री का इस्तीफा ले सीएम: धनंजय मुंडे
विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से गिरीश महाजनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राकांपाके विधायक धनंजय मुंडे ने ट्वीट किया, "क्या सत्ताधारीसंवेदनशीलता छोड़ चुके हैं? देवेंद्र फडणवीस जी, असंवेदनशील मंत्री का इस्तीफा लीजिए और संबंधित अधिकारियों को सस्पेंड कीजिए।" वहीं, मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि कोल्हापुर के लोग पूरी तरह सेना, नौसेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ पर निर्भर हैं और मंत्री 'फ्लड टूरिज्म' में व्यस्त हैं।
राहत सामग्री पर फडणवीस की तस्वीर पर विवाद
बाढ़ पीड़ितों को बांटी जा रहीराहत सामग्रीपर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर को लेकरविवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष के नेता भाजपा सरकार की आलोचना कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार इसके जरिए आगामी विधानसभा चुनाव में लाभ लेना चाहती है। राहत सामग्री के पैकेट परफडणवीस के अलावा इचलकरंजी से भाजपा विधायक सुरेश हलवांकर की तस्वीर लगी है। यह पैकेटसांगली और कोल्हापुर में बांटा जाना है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं