मुख्यमंत्री खट्टर के कश्मीरी बहू पर दिए बयान की निंदा, राहुल बोले- ये है आरएसएस की मानसिकता

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

चंडीगढ़.हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कश्मीरी बहू को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। शनिवार कोकांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत की नेताओं ने इसकी आलोचना की। खट्टर ने शुक्रवार को फरीदाबाद के कार्यक्रम में कहा था, ''हमारे मंत्री ओपी धनखड़ कहते थे कि वह बिहार से 'बहू' लाएंगे। आजकल लोग कह रहे हैं कि कश्मीर का रास्ता साफ हो गया, अब हम कश्मीर से लड़कियां लाएंगे।''

मुख्यमंत्री खट्टर के इस बयान पर राहुलने ट्वीट किया, ''सीएम खट्टर का कश्मीरी महिलाओं को लेकर दियाबयान आरएसएस की सोच दिखाता है। कई साल संघ के प्रशिक्षण सेसे व्यक्ति असुरक्षा, निराशा और कमजोर मानसिकता का हो जाता है। महिलाएं कोई संपत्ति नहीं हैं, जिसके मालिक पुरुष हों।''

खट्टर ने वीडियो शेयर किया

इसके बाद खट्टर ने भी बयान की क्लिप शेयर करते हुए राहुल को जवाब दिया। जिसमें आगे उन्होंने राज्य केलैंगिक अनुपात का जिक्र किया। खट्टर कह रहे थे, ''हरियाणा लैंगिक अनुपात को लेकर बदनाम रहा है। लोग कहा करते थे कि बच्चियों को यहां मार दिया जाता है। हमने बच्चियों को बचाने के लिए अभियान चलाया। पहले 1000 बच्चों पर 850 बेटियां होती थीं, लेकिन अब उनकी संख्या बढ़कर 933 हो गई है।''

मोदी ने कश्मीरी लड़कियों पर बयान को लेकर नसीहत दी थी

जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को निष्प्रभावी बनाए जाने के बाद कई भाजपा नेताओं केविवादास्पद बयान सामने आ चुके हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को चेताया भी था। हाल ही में उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक ने कहा था कि पार्टी के कार्यकर्ता अब 'गोरी कश्मीरी' लड़कियों से भी शादी कर सकते हैं।

पहले भी विवादास्पद बयान दे चुके हैंखट्टर

खट्टर अपने विवादास्पद बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। नवंबर 2018 में भी उन्होंने कहा था कि ज्यादातर महिलाएं अपने पुरुष दोस्त से बदला लेने के लिए यौन शोषण का केस दर्ज कराती हैं। 80-90% केस ऐसे होते हैं, जिनमें महिला-पुरुष कई दिनों तक साथ रहते हैं। जब दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है, तो महिलाएं लड़के पर केस कर देती हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर। -फाइल

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.