राजा जिग्मे खेसर ने सुषमा की याद में 1000 दीये जलाए, मठ में प्रार्थना सभा भी की
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
थिंपू.पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज कोश्रद्धांजलि देते हुए भूटाननरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने एक मठ में एक प्रार्थना सभा आयोजित की। गुरुवार को हुई इस सभा में सुषमा की तस्वीर के सामने घी केएक हजार दीये जलाए गए।जिग्मे खेसर ने दिवंगत मंत्री के परिवार और भारत सरकार कोशोक संदेश भी भेजे।
दिल्ली में 7 अगस्त की रात सुषमा का निधन हो गया था। भूटान नरेश ने सुषमा के विदेश मंत्री रहते हुए भारत की यात्रा परिवार के साथ की थी। इस दौरान भूटान के नन्हे राजकुमार के साथ सुषमा की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

'वह भूटान की अच्छी दोस्त थीं'
अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने कहा, ''सुषमाका निधन न केवल भाजपा, बल्किदेश के लिए भी बड़ी क्षति है। भूटान के साथ भारत के संबंधों में सुषमा की भूमिका बहुत अहम थी। वे हमारेअच्छे दोस्त की तरह थीं। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।''
शेरिंग के मुताबिक, ''मैं और संपूर्ण भूटान सुषमा स्वराज के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। मुझे पिछले साल भारत यात्रा के दौरान उनसे मिलने का मौका मिला था। भूटान और भारत के संबंधों को मजबूत करने में उनके नेतृत्व को हम हमेशा याद रखेंगे।''
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं