भाजपा ने 4 राज्यों में प्रभारी नियुक्त किए, तोमर को हरियाणा और जावड़ेकर को दिल्ली की जिम्मेदारी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने 4 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और दिल्ली में चुनावों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और हरियाणा में नरेंद्र सिंह तोमर को जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्रीभूपेंद्र सिंह यादव को महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और कर्नाटक के पूर्व विधायक लक्ष्मण सावदी को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

माथुर झारखंड के प्रभारी बनाए गए

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिएराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। बिहार सरकार में मंत्री नंद किशोर यादव को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। हरियाणा के विधानसभा चुनावके लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कोप्रभारीऔर उप्र सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह को सहप्रभारी बनाया गयाहै।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी बनाए गए। वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

हरियाणा और झारखंड में वर्तमान में भाजपा की सरकार है,जबकि महाराष्ट्र में शिवसेना के गठबंधन में पार्टी की सरकार है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी सत्ता मेंहै।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.