66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, श्रीराम राघवन की अंधाधुन को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का अवार्ड

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बॉलीवुड डेस्क. 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का शुक्रवार को ऐलान किया गया। श्रीराम राघवन निर्देशित "अंधाधुन' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। "खरबस' को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड "पद्मावत' के घूमर सॉन्ग को दिया गया।

राष्ट्रीय सिनेमा पुरस्कारों की ज्यूरी के चेयरमैन राहुल रवैल ने पुरस्कारों की घोषणा की। इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मौजूद थे। इन पुरस्कारों का ऐलान दो महीने पहले किया जाना था। लेकिन, लोकसभा चुनावों के चलते अब इनकी घोषणा की गई।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक: ब्लेस जॉनी और अनंत विजय
स्पेशल अवॉर्ड: श्रुति हरिहरन, चंद्रचूड़ राय, जोसी जोसेफ, सावित्री को उनकी परफॉर्मेंस
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: संजय लीला भंसाली (पद्मावत)
बेस्ट बैकग्राउंड अवॉर्ड: उड़ी

मोस्ट फिल्म फ्रैंडली स्टेट: उत्तराखंड

419 फिल्मों की 45 दिन स्क्रीनिंग के बाद अवॉर्ड्स का ऐलान
ज्यूरी ने 31 कैटेगिरी में फिल्मों का चयन किया। 419 फिल्मों की 45 दिनों तक स्क्रीनिंग के बाद अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। नॉन फीचर फिल्म कैटेगिरी में 23 अवॉर्ड्स घोषित हुए। इसके लिए 253 फिल्मों का जूरी ने 28 दिन स्क्रीनिंग की। 22 किताबों और 19 आर्टिकल्स भी लेखन श्रेणी में शामिल थे।

ये थे पिछले अवॉर्ड्स के विजेता : 2018 में 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में श्रीदेवी को मरणोपरांत फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया था। वहीं,राजकुमार रावकी 'न्यूटन' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला था। इसी फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवॉर्ड दिया गया है। 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' एक्शन डायरेक्शन और पॉपुलैरिटी के मामले में सर्वश्रेष्ठ रही थी। विनोद खन्नाको मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया गया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
National Film Awards 2019, 66th National Film Awards Announcement Live News and Updates Full list of winners

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.