माता-पिता ने नहीं दिलाई जगुआर तो युवक ने 2 महीने पहले खरीदी बीएमडब्ल्यू नहर में बहाई

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

यमुनानगर. हरियाणा के एक युवक ने जगुआर और फरारी खरीदने की जिद में दो महीने पहले खरीदी बीएमडब्ल्यू नहर में बहा दी। हादसे की आशंका को देख वहां मौजूद लोग रेक्स्यू करने दौड़े। तभी एक युवक सामने आया। उसने बताया कि मैंने अपनी बीएमडब्ल्यू को रिमोट से नहर में जाने दिया है। उसमें कोई नहीं है। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर देर शाम गाड़ी को बाहर निकाला।

दरअसल, मुकारमपुर निवासी युवक आकाश ने 12 जून को 45 लाख में बीएमडब्ल्यू खरीदी थी। वह इसे बेच कर एक करोड़ की जगुआर या 80 लाख की फरारी खरीदने की जिद पर अड़ा था, पर पिता मान नहीं रहे थे। इसलिए युवक ने यह कदम उठाया।

वीडियो भी शेयर किया

युवक ने रिमोट से कार को नहर में गिराने का वीडियो बनाकर परिजनों के साथ शेयर भी किया। आकाश के चचेरे भाई ललित ने बताया कि वह सुबह घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। कुछ देर बाद उसके नहर के पास होने की जानकारी मिली। ललित ने बताया कि आकाश को महंगी कार का शौक है। उसने 12 जून को फॉर्च्यूनर बेचकर बीएमडब्ल्यू खरीदी थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
haryana news son jumped with bmw in pond after father r3fused him to buy jaguar
haryana news son jumped with bmw in pond after father r3fused him to buy jaguar
haryana news son jumped with bmw in pond after father r3fused him to buy jaguar

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.