पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय कारोबार रोकने का फैसला किया, अपना राजदूत वापस बुला सकता है

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

इस्लामाबाद. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध खत्म करने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई। बैठक में भारत के साथ कूटनीतिक संबंध और द्विपक्षीय व्यापार खत्म करने का निर्णय लिया गया।

इससे पहले पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने अनुच्छेद 370 के मामले पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने संसद का संयुक्त सत्र भी बुलाया था। यहां पाकिस्तानी सांसद भारत के विरोध में काली पट्टी बांधकर पहुंचे थे।

भारत में मुस्लिम और अल्पसंख्यक खतरे मेंः इमरान
इमरान ने मंगलवार कोकहा था, "मुझे लगता है कि भारत कश्मीरियों को मिटाना चाहता है। वह कश्मीर में नस्लीय तौर पर मुसलमानों का सफाया कर सकता है। स्थितियों को देखकर लगता है कि फिर पुलवामा जैसी घटना होगी। फिर वे मुझ पर आरोप लगाएंगे और एयर स्ट्राइक करेंगे। हम फिर इसका जवाब देंगे। फिर युद्ध होगा। हम खून की आखिरी बूंद तक युद्ध लड़ेंगे।"

पड़ोसियों से बेहतर संबंध चाहता है पाकिस्तान

उन्होंने कहा था, "जब हमने सत्ता संभाली तो हमारा मुख्य उद्देश्य देश से गरीबी को हटाना था। इसलिए सबसे पहले हमने पड़ोसियों से संबंध बेहतर करना चाहा। जब हमने भारत से बात की तो उन्होंने पाकिस्तान से आतंकी घटनाएं होने को लेकर चिंता जताई। मैंने नरेंद्र मोदी से कहा कि हम आतंकवाद के लिए पाकिस्तान की धरती का इस्तेमाल नहीं होने देंगे।"

इमरान ने कहा- हम युद्ध नहीं चाहते

इमरान ने कहा था, "हमने भारत की तरफ से बातचीत को लेकर गंभीरता नहीं देखी। जब मुझे यह विश्वास हो गया तो फिर मैंने बातचीत के प्रस्ताव देना बंद कर दिए। पुलवामा की घटना हुई। मेरी वायुसेना के जवानों ने बेहतर जवाब दिया। उनके पायलट को गिरा दिया। उन्हें तत्काल लौटा भी दिया। हमने यह संदेश दिया कि हम युद्ध नहीं चाहते हैं।"

दुनिया को कश्मीर की जानकारी नहीं: इमरान

उन्होंने कहा था, "मैं और मेरी पार्टी विश्व के नेताओं को यह बताने की जिम्मेदारी लेती है कि कश्मीर में क्या हो रहा है? मुझे लगता है कि दुनिया को इसकी जानकारी नहीं है। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि भारत सरकार कश्मीर में मुसलमानों और अल्पसंख्यकों के साथ क्या कर रही है? दरअसल, वे खतरे में हैं।"

भारत को जवाब देने का समय आ गयाः शहबाज शरीफ
पाकिस्तान के मुख्य विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नेता शहबाज शरीफ ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को भारत के इस कदम का जवाब देना चाहिए। हम कश्मीरियों को मिटते हुए नहीं देख सकते। हमें उनके लिए ठोस कदम उठाना होगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Article 370: Jammu Kashmir: Pakistan Suspends Bilateral Trade With India After Narendra Modi Government Article 370 Scra

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.