सोने का भाव 550 रुपए बढ़कर 38470 रु प्रति 10 ग्राम हुआ, अब तक का रिकॉर्ड स्तर
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. सोने का भाव गुरुवार को पहली बार 38,000 रुपए के ऊपर पहुंच गया। 99.9% शुद्धता वाले सोने का दिल्ली में रेट 550 रुपए बढ़कर 38,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यह अब तक सबसे ज्यादा है। 99.5% शुद्ध सोने की कीमत भी 550 रुपए बढ़कर 38,300 रुपए हो गई। सोने के रेट में पिछले कुछ दिनों से तेजी बनी हुई है। बुधवार को 1,113 रुपए का उछाल आया था। गुरुवार को चांदी का भाव 630 रुपए बढ़कर 44,300 रुपए प्रति किलो हो गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं