कश्मीर से 70 आतंकवादियों और अलगाववादियों को वायुसेना के विमान से आगरा शिफ्ट किया गया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद वहां के हालात पर केंद्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। सुरक्षा और व्यवस्था पर नजर रखने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी कश्मीर में ही हैं। इस बीच न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 70 आतंकवादियों और अलगाववादियों को आगरा शिफ्ट किया गया है। इन लोगों को वायुसेना के विशेष विमान से आगरा लाया गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं