वेस्टइंडीज की टीम में 140 किलो के रहकीम कॉर्नवाल शामिल, क्रिस गेल नहीं चुने गए
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पहला टेस्ट 22 से 26 अगस्त और दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से 3 सितंबर तक खेला जाएगा। विंडीज के चयनकर्ताओं ने 26 साल के ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवाल को टीम में शामिल किया। कॉर्नवाल की लंबाई 6 फीट 5 इंच है। उनका वजन 140 किलोग्राम है। कॉर्नवाल के वजन और लंबाई को देखकर उन्हें क्रिकेट का 'माउंटेन मैन' कहा जाता है। अनुभवी क्रिकेटर क्रिस गेल को टीम में नहीं लिया गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं