चीन में तूफान ‘लेकिमा’ से 13 की मौत; भारी बारिश के बाद म्यांमार में भूस्खलन से 22 लोग मरे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बीजिंग.चीन के पूर्वी तट पर चक्रवाती तूफान 'लेकिमा' के आने से शनिवार को 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य लापता हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तूफान के असर से तेज हवाएं और भारी बारिश हुई। इससे बिजली की आपूर्ति ठप हो गई, हजारों पेड़ उखड़ गए। करीब 10 लाख लोग अपने घरों के अंदररहने को मजबूर हैं। उधर, म्यांमार में भारी बारिश के कारण भूस्खलन में दबकर 22 लोगों की मौत हुई और 47 घायल हो गए।

मेट्रोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, 'लेकिमा' इस साल आने वाला नौंवां तूफान है। इसके कारण झेजियांग के वेनलिंग शहर में भूस्खलन हुआ। सेंटर ने ताईवान, फुजियन, झेजियांग, शंघाई और जियांगसु आदि शहरों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

म्यांमार में आपदा के बाद 100 लोग लापता

म्यांमार के पूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दबकर 22 लोगों की मौत हो गई और 47 घायल हो गए। आपातकालीन सेवा के कर्मचारी शनिवार को लोगों की तलाश कर रही है। भूस्खलन के कारण 16 घर और मौनेस्ट्री भी ढ़ह गए। अधिकारियों का मानना है कि 100 लोग लापता हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
China Typhoon Lekima deaths, 22 die in Myanmar landslide; China Myanmar News Updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.