पीयूष गोयल ने कहा- भारत का पहला अंडर वॉटर मेट्रो कोलकाता में जल्द शुरू होगा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
कोलकाता. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि देश के पहले अंडर वॉटर मेट्रो की शुरुआत जल्दकी जाएगी। गोयल ने ट्वीट किया, ''भारत की पहली अंडर वॉटर ट्रेन जल्द ही कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलाई जाएगी।यह ट्रेन उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण है, जोदेश में निरंतर हो रही रेलवे की प्रगति का प्रतीक है। इसके बनने से कोलकाता के लोगों को सुविधा और देश को गर्व का अनुभव होगा।''
भारत की पहली अंडर वॉटर ट्रेन शीघ्र ही कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलना आरंभ होगी। उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण यह ट्रेन देश में निरंतर हो रही रेलवे की प्रगति का प्रतीक है।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) August 8, 2019
इसके बनने से कोलकाता निवासियों को सुविधा, और देश को गर्व का अनुभव होगा। pic.twitter.com/MDzj42s5XZ
गोयल ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं। वे मेट्रो सुरंगों के निर्माण में बेहतर इंजीनियरिंग के बारे में बात करते दिखे हैं। भारतीय रेलवे द्वारा जारीवीडियो में दो सुरंगों में पानी के रिसाव को रोकने के लिए सुरक्षा की दृष्टी से चार आवरण के बारे में बात की गई है।
इसी महीने शुरू होगी मेट्रो
ट्रेन कोलकाता मेट्रो लाइन 2 का हिस्सा होगी। इसे ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के नाम से भी जाना जाता है। 16 किमी के मेट्रो लाइन को दो फेज में शुरूकिया जाएगा। पहले चरण में साल्ट लेक सेक्टर-5 को साल्ट लेक स्टेडियम स्टेशन से जोड़ा जाएगा। पहला फेज पांच किलोमीटर तक फैला होगा। मेट्रो सेवा इसी महीने शुरू होगी।
2017 से बनाई जा रहीसुरंग
इस लाइन को साल्ट लेक सेक्टर-5 स्टेशन सेहावड़ा मैदान तक जोड़ा जाएगा।मेट्रो की सुरंग को अप्रैल 2017 से बनाया जा रहा है। सुरंग 520 मीटर लंबी और 30 मीटर गहरी हैं। इस प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर परशुराम सिंह ने 2017 में कहा था कि कोलकाता में सबसे पहले मेट्रो सेवा शुरू हुई थी। अब, अंडर वॉटर मेट्रो चलाने वाला भी पहला शहर बनेगा। अभीकोलकाता में केवल एक मेट्रो लाइन है, जिसे नॉर्थ-साउथ मेट्रो के नाम से जाना जाता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं