पाकिस्तान ने राजौरी में संघर्ष विराम तोड़ा, गोलाबारी में सेना के लांस नायक शहीद

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

श्रीनगर.जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। शनिवार सुबह 6.30 बजे से नौशेरा सेक्टर में सीमा पर गोलाबारी हो रही है। पाकिस्तान की फायरिंग में सेना के लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए। दो दिन पहले ही पाकिस्तान ने कहा था कि भारत की गोलाबारी में एलओसी पर उसके पांच सैनिक मारे गए।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से फायरिंग हो रही है। नौशेरा सेक्टर में अग्रिम चौकी को निशाना बनाकर मोर्टार दागे गए। भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया।

पिछले महीने दो भारतीय सैनिक शहीद हुए थे

पाकिस्तानी सेना ने 1, 5 और 7 अगस्त को राजौरी के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। जुलाई में पाकिस्तान ने पुंछ और राजौरी में फायरिंग की थी। इसमें 10 दिन के बच्चे की मौत हो गई थी। सेना के दो जवान शहीद हुए थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Ceasefire Violation, Lance Naik Sandeep Thapa Martyred In Pakistan Ceasefire Violation Rajouri Jammu & Kashmir LOC

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.