काबुल: शादी समारोह में बम धमाका, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

काबुल.अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार देर रात हुए बम धमाके में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।घायल हालत मेंकई लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। विस्फोट काबुल के पश्चिम क्षेत्र में दुबई शहर के एक वेडिंग हॉल में हुआ। इस इलाके मेंअल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के लोग काफी संख्या में रहते हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नुसरत रहीमी के मुताबिक घटना शनिवार रात स्थानीय समय अनुसार 10.40 (भारतीय समयानुसार 11.40)बजे की है।अभी ज्यादा जानकारी नहीं जुटाई जा सकी है। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि आखिर धमाके के पीछे की वजह क्या है। इस बारे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी।

8 अगस्त को 14 लोग मारे गए थे

काबुल में इसी महीने यह दूसरा हमला है।8 अगस्त को हुए धमाके में 14 लोग मारे गए थे, जबकि 145 घायल हुए थे। पश्चिमी इलाके मेंअफगान सुरक्षाकर्मियों को तालिबान ने अपना निशाना बनाया था। इसके लिए कार का इस्तेमाल किया गया था।

28 सितंबर को होना हैं चुनाव

अफगानिस्तान में 28 सितंबर को चुनाव होना हैं।इसे लेकरअमेरिका और तालिबान के बीच चल रही वार्ता के साथ ही हिंसा बढ़ गई है। तालिबान के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जल्माय खलीलजाद की 8वें चरण की वार्ताहो चुकी है। खलीलजाद ने इस शांति वार्ता को बहुत सकारात्मक बताया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका किसी भी हाल में अफगानिस्तान की धरती पर तालिबान नियंत्रण वाले क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का अड्डा नहीं बनने देगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Explosion at a wedding hall in west of Kabul
Explosion at a wedding hall in west of Kabul

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.