घाटी के दौरे से 11 दिन बाद लौटे एनएसए डोभाल, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने गए थे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
श्रीनगर. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शुक्रवार को दिल्ली लौट आए। वे पिछले 11 दिनों से कश्मीर घाटी के दौरे पर थे। अधिकारियों ने बताया कि डोभाल अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी केसुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम देखने गए थे। 6 अगस्त को केंद्र सरकार ने उन्हें भेजा था।
डोभाल ने दौरे के दौरानयह सुनिश्चित किया कि घाटी में जानमाल की कोई हानि न हो। उन्होंने शोपियां में स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। उनके साथखाना भी खाया।यह इलाका एक समय में आतंकी गतिविधियों के लिए कुख्यात था।
डोभाल का एक वीडियो भी सामने आया था
इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसमें डोभाल स्थानीय लोगों से कहते नजर आए थे कि एक बार नया प्रशासन आने के बाद सारी चीजें बदल जाएंगी। डोभाल ने अपनी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों से अलग-अलग मुलाकात भी की थी।
5 अगस्त को हटाया गया अनुच्छेद 370
डोभाल के कश्मीर दौरे का उद्देश्य घाटी और सीमा पर हालात को सामान्य बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करना था। 5 अगस्त को सरकार ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया था। अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेशों में तब्दील किए जाने की घोषणा की थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं