आरबीआई ने बैंकों से कहा- बैलेंस इन्क्वायरी और फेल ट्रांजेक्शन फ्री कैटेग्री में नहीं माने जाएं

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मुंबई. आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि तकनीकी वजहों और कैश नहीं होने जैसी वजहों से फेल होने वाले एटीएम ट्रांजेक्शंस को फ्री ट्रांजेक्शंस की लिमिट में शामिल नहीं करें। नॉन कैश विड्रॉल ट्रांजेक्शंस को भी इस श्रेणी में नहीं माना जाए।

ये ट्रांजेक्शन फ्री कैटेग्री की लिमिट से अलग
-खाते में रकम की जानकारी
-चेक बुक के लिए आवेदन
-टैक्स का भुगतान
-फंड ट्रांसफर

बैंक हर महीने एक तय लिमिट के बाद एटीएम ट्रांजेक्संश पर ग्राहकों से शुल्क लेते हैं। आरबीआई को शिकायतें मिल रही थीं कि एटीएम में नकदी उपलब्ध नहीं होने और सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर की गड़बड़ी जैसी वजहों से फेल ट्रांजेक्शंस को भी बैंक फ्री ट्रांजेक्शंस की श्रेणी में गिनते हैं।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सिंबॉलिक इमेज।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.