हिंदुओं के खिलाफ नफरत वाले बयान पर घिरा जाकिर नाइक, पुलिस करेगी पूछताछ
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
कुआलालंपुर. मलेशियाई सरकार ने जाकिर नाइक के नफरत फैलाने वाले बयानों का संज्ञान लेते हुए उसे पूछताछ के लिए बुलाया है।हाल ही में नाइक ने कहा था कि मलेशिया में हिंदुओं को भारत के मुस्लिमों के मुकाबले 100 गुना ज्यादा अधिकार मिले हैं। मलेशिया के गृह मंत्री मुहीद्दीन यासीन ने कहा कि हम इसे नस्लीय भेदभाव और संवेदनशील मामला मानते हैं। लिहाजा पुलिस ने जाकिर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं