दीपा मलिक को खेल रत्न, क्रिकेटर जडेजा समेत 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ी दीपा मलिक का नाम शनिवार को देश के सबसे बड़ेखेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना गया। शुक्रवार को इसी पुरस्कार के लिए रेसलर बजरंग पूनिया के नाम की घोषणा की गई थी।पूनिया नेएशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

48 वर्षीय दीपा ने 2016 में हुए रियो पैरालिंपिक में शॉट पुट की एफ-53 कैटेगरी में रजत पदक जीता था। रिटायर्ड जस्टिस एम. शर्मा के नेतृत्व वाली 12 सदस्यीय समिति ने विजेताओं के नाम की घोषणा की। इस बीच छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरी कॉम ने विवाद से बचने के लिहाज से मीटिंग से खुदको अलग कर लिया। उनके कोच छोटेलाल यादव का नाम द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए नामांकित था।

खिलाड़ी कोहर स्तर पर परखा जाता है

चयन समिति ने 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना है। इनमें क्रिकेटरक्रिकेटर रवींद्र जडेजा और पूनम यादव, ट्रैक और मैदान के सितारे तेजिंदर पाल सिंह टूर, मोहम्मद अनस, स्वपना बर्मन, फुटबॉलर गुरप्रीत सिंह संधू, हॉकी खिलाड़ी सी.सिंह कंगुजम और शूटर अंजुम मुदगिल शामिल हैं। पुरस्कार के लिए खिलाड़ी में खेल के अलावा नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और खेलभावना को भी देखा जाता है।

द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए तीन नामशामिल

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए बैडमिंटन कोच विमल कुमार, टेबल टेनिस कोच संदीप गुप्ता और एथलेटिक्स कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लो को चुना गया है। हॉकी के मेजबान पटेल, रामबीर सिंह खोखर (कबड्डी) और संजय भारद्वाज (क्रिकेट) को लाइफ टाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Deepa Malik nominated for Rajiv Gandhi Khel Ratna award after Bajrang Puniya

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.