आप के बागी कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल, 2 साल पहले केजरीवाल ने मंत्री पद से हटा दिया था

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. दिल्ली सरकार केपूर्व मंत्री औरआम आदमी पार्टी (आप) के बागी कपिल मिश्रा शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और राज्यसभा सांसद विजय गोयल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं, दिल्ली चले मोदी के साथ।"

कपिल मिश्रा उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर से आप के विधायक थे।2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करने के कारण उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। कपिल ने विधायकी रद्द होने के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी है, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं आया है। मामला अदालत में लंबित है।

अलका लांबा भी आपसे नाराज

कपिलकेजरीवाल सरकार में मंत्री रहे, लेकिन मई 2017 में उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। इसके बाद कपिल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ बगावती तेवर दिखाए थे। आप विधायक अलका लांबा भी आप से नाराज चल रही हैं। उन्होंने 4 अगस्त को ट्वीट कर पार्टी छोड़ने की बात कही थी। हालांकि, पहले भी यह घोषणा कर चुकी हैं। अलका को लेकर आप के सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि वह उनका इस्तीफा ट्विटर पर ले लेंगे।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और विजय गोयल के साथ कपिल मिश्रा (बीच में)।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.