तूफान क्रोसा के चलते 126 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, 4 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

टोक्यो.पश्चिमी जापान के तटपरगुरुवार को शक्तिशाली तूफान क्रोसाटकराया। प्रशासनिक अधिकारियों ने आशंका के मद्देनजर करीब 4.3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों परजाने का आदेश दिया। तूफान के कारण 126 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सेहवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। अधिकारियों ने भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की थी। लोगों को यात्रा न करने के भी निर्देश जारी किए गए। 800 से ज्यादा घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं। पश्चिमी जापान में बुलेट ट्रेन सेवा को भी रोकना पड़ा।

मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान क्रोसाचक्रवात बनने की प्रक्रिया से सिर्फ एक बिंदु ही कम था।स्थानीय मीडिया और अधिकारियों ने बताया कि इसकी चपेट में आने से34 लोग घायल हो गए। एक 82 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तोकुशिमा के आपदा प्रबंधन के अधिकारी ताकोयाशी सुगीमोटो ने बताया, "लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। अभी भी भारी बारिश की आशंका हैं।"

18 बच्चों के ग्रुप को रेस्क्यू किया गया

अधिकारी ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ जाने से घाटी में 18 बच्चों का एक समूह फंस गया था। इन सभी को रेस्क्यू कर लिया गया। क्रोसा के सप्ताहांत तक कमजोर पड़ने की बात कही गई है।दक्षिणी शिकोकू द्वीप और जापान के अन्य शहरों के बीच के यातायात सेवाओं को रद्द कर दिया गया है।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दक्षिण-पश्चिम जापान के मियाजाकी बीच पर उठतीं समुद्री लहरें।
Hundreds of flights, train services cancelled as powerful storm lashes Japan

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.