ग्रीनलैंड का ट्रम्प को जवाब- हमारा द्वीप व्यापार के लिए खुला है, लेकिन बिकाऊ नहीं

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

कोपेनहेगन. ग्रीनलैंड ने शनिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से कहा कि द्वीप व्यापार करने के लिए खुला है, लेकिन यह बिकाऊ नहीं है। ट्रम्प ने ग्रीनलैंड खरीदने की इच्छा जताई थी। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प इसको लेकर गंभीर हैं और उन्होंने इस संबंध में व्हाइट हाउस के सलाहकारों से राय ली है। सितंबर में ट्रम्प कोपेनहेगन (डेनमार्क) की यात्रा पर जाने वाले हैं। ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधिकार क्षेत्र में आता है।

ट्रम्प की योजना को डेनमार्क के कई राजनेताओं ने भी खारिज कर दिया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने ट्वीट किया, ''अमेरिकी राष्ट्रपति की योजना अप्रैल फूलमजाक से ज्यादा नहीं है। यह बकवास है।''

'हमारा दोस्त कौन है, ये हम तय करेंगे'
वहीं, ग्रीनलैंड के प्रीमियर किम कीलसेन ने साफ किया, ''हमारा द्वीप अमेरिका समेत किसी भी देश से कारोबार और सहयोग के लिए खुला हुआ है। द्वीप किसी भी तरह से बेचा नहीं जाएगा।'' ग्रीनलैंड की एक सांसद आजा चेमनिट्ज ने कहा, ''हमारे द्वीप के खरीदे जाने योजना पर ट्रम्प को शुक्रिया। हम डेनमार्क से बेहतर और बराबरी पार्टनरशिप बनाए रखेंगे।'' ग्रीनलैंड के अखबार सर्मितसियाक के एडिटर-इन-चीफ पॉल क्रारुप के मुताबिक, ''डेनमार्क के अधिकार क्षेत्र में आने वाला हमारा द्वीप एक स्वायत्तशासी क्षेत्र है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए। ये हम तय करेंगे कि हमारा दोस्त कौन है?''



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Greenland tells Trump Island cannot be bought from Denmark

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.