जेटली की हालत गंभीर, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बाद मायावती भी हाल जानने एम्स पहुंचीं

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. बसपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शनिवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलने एम्स पहुंचीं। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हाल जानने एम्स पहुंचे थे। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद जेटली 9 अगस्त से एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनकी हालत नाजुक है।

एम्स ने 9 अगस्त के बाद से जेटली के स्वास्थ्य को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया है। हालांकि, अस्पताल ने शुक्रवार को बताया था कि डॉक्टरों की टीम जेटली की सेहत पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।जेटली का सॉफ्ट टिश्यू कैंसर का इलाज चल रहा था। वे इस बीमारी के इलाज के लिए 13 जनवरी को न्यूयॉर्क चले गए थे और फरवरी में वापस लौटे थे।

2019 में नई सरकार में शामिल होने से इनकार किया था

जेटली ने अमेरिका से इलाज कराकर लौटने के बाद ट्वीट किया था- घर आकर खुश हूं। इससे पहले जेटली ने अप्रैल 2018 में भी दफ्तर जाना बंद कर दिया था। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां उनका गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था। इसके बाद वे अगस्त से वापस दफ्तर जाने लगे थे। हालांकि, मई 2019 में उन्होंने मोदी से कह दिया था कि नई सरकार में वे शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके बाद मोदी उनसे मिलने घर पहुंचे थे।


जेटली को दो बार रक्षा मंत्रालय का प्रभार मिला था
मई 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद जेटली को वित्त और रक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया गया था। वे 2014 में छह महीने रक्षा मंत्री रहे। बाद में मनोहर पर्रिकर रक्षा मंत्री बनाए गए। उनके गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद जेटली को 2017 में छह महीने के लिए दोबारा यह प्रभार दिया गया। बाद में उनकी जगह निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री बनीं। जेटली की बीमारी के चलते पीयूष गोयल ने दो बार वित्त मंत्रालय संभाला था।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली। -फाइल

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.