हंसराज हंस ने कहा- जेएनयू का नाम बदलकर एमएनयू करना चाहिए, मोदी जी के नाम पर कुछ तो हो
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. भाजपा सांसद और गायक हंसराज हंस ने शनिवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का नाम बदलकर एमएनयू कर देना चाहिए। मोदी जी के नाम पर भी तो कुछ होना चाहिए। अनुच्छेद 370 के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने गलतियां की हैं और सजा हम भुगत रहे हैं।
वे उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट से सांसदहैं।हंसराज जेएनयू मेंआरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कश्मीर अब जन्नत होने वाली है।दुआकरो, सब अमन से रहें। बम नचले।2019 लोकसभा चुनाव से पहले हंसराज ने भाजपा का दामन थामा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं