प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर भाषण के बाद काफिला रुकवाकर बच्चों से मिले

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके परलाल किले पर लगातार छठी बार झंडा फहराया। संबोधन खत्म करने के बादमोदी ने अपना काफिला रुकवाया औरकार्यक्रम में मौजूदबच्चों के बीच चले गए। 2014 से हर बार की तरह उन्होंनेबच्चों से हाथ मिलाया और बात की। इस दौरान बच्चों में प्रधानमंत्री से मिलने का गजब का उत्साह नजर आया।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के करीब 8.5 हजार बच्चे और17 स्कूलों के 700 एनसीसी कैडेट मौजूद कार्यक्रम में मौजूद थे। ज्यादातरबच्चों ने केसरिया, सफेद और हरे रंगों की पोशाक पहन रखी थी। इससे वहां का माहौल तिरंगे के रंग में रंगा था। कुछ बच्चों ने नीले रंग की ड्रेस पहनी थी, जो जश्न में नया रंग भर रहे थे।

मोदी के साथ तीन महिला अफसर मंच पर थीं

इसके अलावा वायुसेना की तीन महिला अफसर प्रधानमंत्री मोदी के साथमंच पर साथ थीं। फ्लाइंग ऑफिसर प्रीतम सांगवान ने ध्वजारोहणमें प्रधानमंत्री की मदद कीं। सैल्यूट के वक्तफ्लाइट लेफ्टिनेंट ज्योति यादव और मानसी गेड़ा मंच पर थीं।

हर मौके पर बच्चों से मिलते रहे हैं मोदी

प्रधानमंत्री मोदी को बच्चों से विशेष लगाव रहा है। वह हर अवसर पर बच्चों से मिलने पहुंच जाते हैं। इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस के अवसर भी वे बच्चों से मिलने पहुंचतेहैं और उनसेे हालचाल पूछते हैं। लाल किले पर दशहरे के आयोजन के दौरान भी बच्चों के बीच पहुंचे थे।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
after independence day speech pm narendra modi meets school children at red fort
after independence day speech pm narendra modi meets school children at red fort

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.