पूर्व मुख्यमंत्री नायडू को घर खाली करने का नोटिस, अधिकारी ने कहा- बाढ़ का पानी घुसने की आशंका

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

हैदराबाद.आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को डिप्टी तहसीलदार ने शनिवार कोघर खाली करने का नोटिस दिया। नायडू अमरावती में कृष्णा नदी के किनारे स्थितरिवरफ्रंट हाउस में किराए पररह रहे हैं। नायडू को इलाके में बाढ़ की स्थिति का हवाला देते हुए मकान खाली करने के लिए कहा गया है।

इससे पहले शुक्रवार कोचंद्रबाबू नायडू के घर के पास स्थित केले के बागान तक बाढ़ का पानी पहुंच गया था। हालांकि, तेदेपा ने आरोप लगाया है कि यह नोटिस चंद्रबाबू नायडू को उनके घर से बाहर निकालने की एक चाल है। इस बीच अधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को उनके घर जाकर नोटिस दिया।

प्रजा वेदिका को ध्वस्त कर दिया था

नोटिस के अनुसार,पानी का लेवल ज्यादा है। उन्हें घर खाली कर देना चाहिए। इस घर का मालिकाना हक रियल एस्टेट कंपनी लिंगमनी एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है। इससे पहले जगन मोहन रेड्डी सरकार ने नायडू के सरकारी बंगले'प्रजा वेदिका' को अवैध करार देते हुएध्वस्त कर दिया था। सरकार ने कहा था कि यह इमारत नदी संरक्षण, पर्यावरण, हरित न्यायाधिकरण और अन्य नियमों का उल्लंघन कर बनाई गई है।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू। -फाइल

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.