पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हाल जानने राष्ट्रपति कोविंद एम्स पहुंचे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हालचाल जानने एम्स पहुंचे। जेटली 9 अगस्त से एम्स में आईसीयू में भर्ती हैं। इस दौरान अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और राज्यमंत्री अश्विनी चौबे भी मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, जेटली (66) की हालत नाजुक है। डॉक्टरों की एक टीम उनकेइलाज में जुटी है। एम्स ने 9 अगस्त से जेटली के स्वास्थ्य को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया है। सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्वास्थ्य के कारण 2019 लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा

छले शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू जेटली से मिलने पहुंचे थे। उनके कार्यालय ने कहा था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री का इलाज जारीहै। इस साल मई में जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था।पेशे से वकील जेटली भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री बनाएगए थे। उन्होंने वित्त और रक्षा विभागों को संभाला। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्होंने 2019 लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था।

पिछले साल जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ

जेटली ने अमेरिका से इलाज कराकर लौटने के बाद ट्वीट किया था- घर आकर खुश हूं। जेटली ने अप्रैल 2018 में भी दफ्तर जाना बंद कर दिया था। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां उनका गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था। इसके बाद वे अगस्त से वापस दफ्तर जाने लगे थे।


जेटली की सेहत पिछले कुछ महीनों से खराब है। छह महीने पहले भी उन्हें कुछ टेस्ट के लिए एम्स में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए यूके और यूएस जाने की सलाह दी थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में भी वो नजर नहीं आए थे। उन्होंने कैबिनेट की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया था।

जेटली ने मोदी को पत्र लिखकरनई सरकार में शामिल होने पर असमर्थता जताई थी

अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर नई सरकार में शामिल होने पर असमर्थता जताई थी। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से जेटली फरवरी में अंतरिम बजट पेश नहीं कर पाए थे। जेटली की बीमारी के चलते पीयूष गोयल ने दो बार वित्त मंत्रालय संभाला था।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
President visits AIIMS to enquire about Jaitley's health

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.