मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर से एके-47 मिली, मैगजीन और गोलियां भी बरामद

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

पटना. मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर परशुक्रवार को पुलिस ने छापा मारा। अनंत सिंह घर से एके-47 राइफल, मैगजीन और गोलियां बरामद की गई हैं। अनंत सिंह पर हत्या और हत्या के समेत एक दर्जन से अधिक मामले चल रहे हैं। अभी वे जमानत पर बाहर हैं।

पुलिसको सूचना मिली थी कि विधायक के घर और उनके दूसरे ठिकानों से हथियारों का मूवमेंट किया जा रहा है।


डिटेक्टर की जांच में ना आए इसलिए कार्बन से कवर की गई थी एके-47
पुलिस ने बताया कि एके-47 को कार्बन से कवर किया गया था, ताकि वह मेटल डिटेक्टर की जांच में न आ सके। विधायक के घर की घेराबंदी की गई है। बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है। पुलिस को आशंका है कि अभी यहां और संदिग्ध हथियार मिल सकते हैं। ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि संदिग्ध वस्तुओं के जमावड़े की सूचना मिलने के बाद छापा मारा गया है। तोड़फोड़ नहीं की गई है। विधायक के घर के केयरटेकर ने ही घर का ताला खोला था।

अनंत ने जदयू सांसद पर लगाया आरोप
अनंत सिंह ने इस कार्रवाई के ऊपर जदयू सांसद ललन सिंह का हाथ बताया। अनंत सिंह ने कहा- पुिलस रात 2 बजे से घर में तोड़फोड़ कर रही है। मेरे ऊपर कोई कुर्की या जब्ती नहीं है। ललन मेरे पीछे लगे हैं। मैंने उनके खिलाफ 2015 विधानसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें हराया था। इसलिए वे बदले की भावना से ऐसा करवाया।


नीतीश के करीबी थे बाहुबली अनंत सिंह

मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह की गिनती बिहार के बाहुबली नेताओं में होती है। अनंत कभी नीतीश के करीबी थे। वह 2005 में पहली बार जदयू के टिकट से चुनाव जीते। 2010 में भी वह जदयू के विधायक बने। 2015 के चुनाव से पहले हत्या के एक मामले में जेल जाना पड़ा। इस दौरान जदयू ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। जेल से ही अनंत सिंह ने चुनाव लड़ा और निर्दलीय विधायक बने।


अनंत के भांजों के घर से मिली थी राइफल

पुलिस ने 31 जनवरी 2019 की रात को अनंत सिंह के भांजों (मृत्युंजय सिंह और धनंजय सिंह) के घर पर छापा मारा था। तब पुलिस को सलारपुर गांव स्थित खंडहरनुमा घर से एक थ्री नॉट थ्री राइफल, दो कट्टे और गोलियां मिली थीं। इनमें एके-47 और इंसास की गोलियां भी शामिल थीं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अनंत सिंह के घर से बरामद एके 47 राइफल।
bihar news ak47 with bullets recovered from mla anant singh
bihar news ak47 with bullets recovered from mla anant singh
bihar news ak47 with bullets recovered from mla anant singh

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.