100 करोड़ रु से ज्यादा सालाना आय घोषित करने वालों की संख्या 1 साल में 61% बढ़ी

http://bit.ly/2E1UxUD

नई दिल्ली. असेसमेंट ईयर 2017-18 में सिर्फ 61 लोगों ने अपनी सालाना आय 100 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई। हालांकि, एक साल पहले की तुलना में यह 61% अधिक है। इससे पिछले साल में 38 लोगों ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की इनकम घोषित की थी। वित्त राज्य मंत्री पी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को लोकसभा में यह लिखित जानकारी दी।

  1. वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि असेसमेंट ईयर 2014-15 में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा आय घोषित करने वालों की संख्या सिर्फ 24 थी। इसमें लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंत्री ने बताया कि किसी व्यक्ति के अरबपति होने का कोई आधिकारिक या तय पैमाना नहीं है।

  2. एक सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि बेनामी संपत्ति लेन-देन कानून के तहत सरकार कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग एजेंसियों ने इस कानून के तहत 6,900 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच की हैं।

  3. शुक्ला ने बताया कि दिसंबर 2018 तक टैक्स अधिकारियों ने 2,000 बेनामी लेन-देन का पता लगाया है। इनमें बैंक खाते में जमा राशि, जमीन, फ्लैट और ज्वेलरी शामिल हैं। ऐसे 1,800 मामलों में प्रॉपर्टी अटैच की जा चुकी हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      only 61 individuals declared gross income of over Rs 100 cr in AY2017-18

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.